मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का प्रतिनिधि मण्डल
👉 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से की गई चर्चा
👉 मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक रुख के साथ समाधान करने का दिया भरोसा
खटीमा ( उधम सिंह नगर ) ।
उत्तराखण्ड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों के अनुरोध पर गुरुवार 09 अप्रेल को सेनानी परिवारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ।
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन को प्रांतीय अध्यक्ष ललित पन्त के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान किए जाने पर गहन चर्चा की।

मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के प्रमुख बिन्दुओं में पेंशन बढ़ोत्तरी, पैंशन में आ रही अन्य समस्याओं,प्रथम पीढ़ी के न रहने पर द्वितीय पीढ़ी को पेंशन दिए जाने, देहरादून में सेनानी भवन हेतु धन आवंटित करने एवं दोनों मंडलों में भी सेनानी भवन बनाए जाने की मांग शामिल रही ।
इसके साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने वार्ता के क्रम में एक और महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की ।
प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि– जिसतरह अन्य अयोग, परिषदों में उपाध्यक्ष नामित किये गए है, उसी तरह सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद में भी उपाध्यक्ष नामित किया जाना नितान्त आवश्यक है, ताकि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान किया जा सके ।
संगठन को प्रान्तीय अध्यक्ष ललित पन्त ने अवगत कराया है कि – मुख्यमंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल को सभी विषयों पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोहर चंद्र लोहनी,प्रांतीय सलाहकार सुभाष मिश्रा, उधम सिंह नगर जिले के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह, उधम सिंह नगर जिले के संरक्षक अवनींद्र गुप्ता, ब्लॉक सचिव नरेंद्र सिंह, खटीमा से संगठन के वीरेंद्र सिंह, एन भटनागर सहित खटीमा से संगठन के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।