उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की पैंशन समस्या को लेकर उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा मुख्य सचिव को ज्ञापन

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की पैंशन समस्या को लेकर उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा मुख्य सचिव को ज्ञापन

,👉 समाज कल्याण विभाग द्वारा सेनानी परिवारों को वृद्धावस्था पेंशन से वंचित किए जाने और उत्पन्न परेशानी से मुख्य सचिव को कराया अवगत

देहरादून ।

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 31 मार्च को संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष ललित पंत के नेतृत्व में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मिला और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की पैंशन सम्बन्धी समस्या के त्वरित समाधान हेतु उनको ज्ञापन सौंपा ।

प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन के जरिए उत्तराधिकारी कुटुम्ब/ सम्मान पेंशन योजना के खाता धारकों को समाज कल्याण विभाग के आदेश से हो रही परेशानी से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाज कल्याण विभाग को इस बाबत निर्देशित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुटुम्ब एवम् सम्मान पेंशन वस्तुतः स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारियों में बंट जाती है, जिस कारण इसकी राशि काफी कम हो जाती है । यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में सेनानी परिवारों को मिलते वाली कुटुम्ब / सम्मान पैंशन पहले से ही काफी कम है और वह राशि की भी परिवार के सदस्यों में बंट जाती है, जो जीवन यापन के पूरी तरह अपर्याप्त है।

प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य सचिव को बताया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के जो सदस्य गरीबी रेखा से भी नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं, वे सभी वृद्धावस्था पेंशन पाने के अधिकारी हैं, परन्तु समाज कल्याण विभाग द्वारा अपने नए आदेश के तहत ऐसे वृद्ध सदस्यों को वृद्धा पैंशन पाने का अधिकारी मानने से इंकार किया जा रहा है। संगठन को अध्यक्ष ललित पन्त ने कहा कि उनकी समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित समाधान नितान्त आवश्यक है ।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष ललित पन्त के अलावा गोर्वधन प्रसाद शर्मा, महिपाल सिंह रावत व विजय गर्ग आदि सम्मिलित थे।

सम्बंधित खबरें