लालकुआं विधायक के सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
लालकुआं विधान सभा क्षेत्र के विधायक डा. मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी एवं वरिष्ठ समाज सेवी सोनू पांडे का बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे 30 वर्ष की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अज्ञात कारणों से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालांकि मामले के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय है कि सोनू पांडे पिछले लगभग 15 वर्षों से विधायक डा. मोहन बिष्ट के साथ जुड़े हुए थे। कहा जाता था विधायक मोहन सिंह बिष्ट के राईट हैड और उनके प्रमुख सहयोगियों में गिने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। वही लोगों में तमाम चर्चाओं का बाजार भी गर्म है वहीं सोनू पाण्डे लम्बे समय से हल्दूचौड़ के नया बाजार रोड पर किराए के मकान में रह रहा था वही क्षेत्र में उन्हें एक मिलनसार, हंसमुख एवं सक्रिय युवा के रूप में जाना जाता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फ