नहर किनारे बंद सड़क खोलने को लेकर राजस्व विभाग की टीम ने की पैमाईस
हल्दूचौड़(नैनीताल)
मोतीनगर क्षेत्र में नहर किनारे वर्षों से बंद पड़ी केनाल विभागकी सड़क मार्ग को खोले जाने एवं नहर निर्माण में बाधक बनी स्थानीय स्टोन की चाहर दिवारी को लेकर बुद्धवार को राजस्व विभाग हल्द्वानी की टीम, सिचाई विभाग के अलावा जमरानी बाध परियोजना की अधिकारी समेत विभाग की टीम ने संयुक्त सर्वे के साथ ही दो ग्राम पंचायतों के पीलरों की पूर्ण पैमाईस कर निसान लगाए गए वही।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में संचालित स्टोन क्रेशर द्वारा दीवार बनाकर करीब 5.30 मीटर रास्ता बंद कर दिया गया था साथ ही गांव की सिंचाई नहर भी केसर के उपखनिज भंडार से गूलों को भी बंद किया गया है। इतना ही नही स्थानीय स्टोन क्रेशर संचालक द्वारा जमरानी नहर के समानंतर उंची चाहर दिवारी कर नहर किनारे से सड़क को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। जिसके चलते जमरानी बांध परियोजना की कवायद को लेकर नहर निर्माण कार्य में चाहर दीवारी बाधक बन रही है ।

बुद्धवार को तहशीलदार हल्हानी , जमरानी परियोजना अधिकारी सहनवास व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत के पिलरों को खोजकर गाडा गया इस दौरान राजस्व विभाग हल्द्वानी की टीम, केनाल विभाग की टीम,केनाल विभाग की टीम के अलावा जमारानी बांध परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा सिचाई से वंचित ग्राम पंचायत के प्रधान चंद जोशी, सामाजिक कार्यकर्त्ता टीका सिंह रावत, समेत तमाम ग्रामीणजन उपस्थित थे।
वही स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क खुलवाने की मांग उठाई। संयुक्त टीम द्वारा दोबारा सर्वे कराया गया सीघ्र ही नहर की पैमाईस होगी।