ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का समापन

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का समापन

हल्दूचौड़( नैनीताल)

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैम्पस बेरी  पड़ाव में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मैनेजमेंट फेस्ट ‘प्रज्ञान 2.0’  का सफलता पूर्वक संपन्न। इस आयोजन ने छात्रों की प्रबंधकीय क्षमता को निखारने के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें बेहतर नेतृत्वकर्ता बनने में सहायक होते हैं।

फेस्ट का मुख्य आकर्षण फ्लैगशिप इवेंट ‘द भारत ब्लूप्रिंट’ रहा, जिसका विषय “आधार से संभावनाओं तक: ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया” था। इसके अलावा स्टारस्ट्रक, बीट फ्यूजन, लोगो मेनिया, माइंडमास्टर्स, स्टॉक स्टॉर्म और इनफ्लेक्शन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यह फेस्ट टीम वर्क, नेतृत्व और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में सफल रहा। कार्यक्रम की सफलता में विभागाध्यक्ष डॉ. पवनदीप सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उदित पांडे और सुश्री मृणालिनी कक्कड़ का विशेष योगदान रहा। साथ ही छात्र समन्वयक तरमन कौर बुमराह, सृष्टि भट्ट, आमना आदिल, दिव्या ढपोला और यश बोरा के प्रयासों ने इसे यादगार बनाया।

फोटो परिचय

प्रज्ञान 2 के सफल आयोजन से जीत की खुशी में झूमती यूनिवर्सिटी की विजेता छात्राएं 

सम्बंधित खबरें