प्रकाश गुरुरानी की पहल पर पूर्व सैनिक की वीरांगना विमला देवी को मिला 30 लाख का एक्सीडेंटल क्लेम ।
मदन जलाल 👉
हल्दूचौड़( नैनीताल)
पूर्व सैनिक चन्दन सिंह विष्ट की वीरांगना विमला देवी को समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी की पहल से 30 लाख का एक्सीडेंटल क्लेम मिला श्री बिष्ट 18 अक्तूबर 24 को सुबह घूमने पर अजात वाहन की चपेट में से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई ।
विदित रहे की जयपुर वीसा मोटाहल्दू निवासी 4 अगस्त 1984 को कुमाऊ रेजिमेंट में भर्ती हुए। मेडिकल अनफिट होने के कारण एक वर्ष 21 दिन बाद ही 4 अक्तूबर 1985 को सेना से बोर्ड आऊट कर दिए जाने के बाद घर आग गए विगत वर्ष 18 अक्तूबर 2024 को सुबह अन्य साथियों के साथ भ्रमण के दौरान एवर ग्रीन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के समीप अज्ञात की चपेट में आने से घायल हो गए जिन्हें अन्य साथियों द्वारा उपचार हेतु सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया चोट अधिक होने के चलते रक्त बहाव ज्यादा होने लगा चिकित्सकों द्वारा बाद अच्छे उपचार हेतु मेक्स अस्पताल दिल्ली को रेफर कर दिया गया। श्री बिष्ट के स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन बाद उन्हें वापस सुशीला चिकित्सालय हल्द्वानी उपचार हेतु ले आए 25 अक्तूबर 2024 को उपचार के दौरान ही चंदन सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई। समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी ने श्री बिष्ट का एक्सीडेंटल क्लेम 12 दिसंबर 2024 को ओरियन्टल इन्श्योरेंस कम्पनी मुंबई को भेजा गया, जिनका जुलाई 2025 को सात माह बाद श्री बिष्ट की पत्नी विमला देवी को 30 लाख रुपए का एक्सीडेंटल 25 जुलाई 20,25 को प्राप्त हो गया है। वही विमला देवी ने प्रकाश चन्द्र गुरुरानी के प्रयास हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया वही समाज सेवी एवं पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी न कहा कि वे वर्ष 2004 से पूर्व सैनिकों व पूर्व सैनिक वीरांगनाओं की निस्वार्थ भाव से सेवा करते का रहे है। और आगे भी इसी प्रकार से करते रहेंगे।