गैस प्लांट से तीन पानी तक जमरानी नहर कवरिंग की मांग को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ।

गैस प्लांट से तीन पानी तक जमरानी नहर कवरिंग की मांग को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ।

हल्दूचौड़ ( नैनीताल)

मोटाहल्दू स्थित गैस प्लांट बच्ची पुर से तीन पानी चौराहे तक आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही जमरानी नहर लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रही है। नहर के खुले हिस्सों के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

इस संबंध में गुरुवार को ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक नेतृत्व में किशनपुर सुकलिया की प्रधान पुष्पा जोशी,  बी डी सी सदस्य कमला दुर्गापाल विकास खंड हल्द्वानी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने महाप्रबंधक जमरानी परियोजना हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है की अति शीघ्र नहर का कवरिंग कार्य किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि घनी आबादी के बीच वन रही खुली नहर से बच्चों, राहगीरों, पशुओं और दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानवरों व दोपहिया वाहन चालकों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कवरिंग नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन सौंपने वालों मे विपिन बमेटा, बाला दत्त जोशी, गिरीश गुरुरानी,पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, कीर्ति पाठक, दिनेश पांडे सहित कई ग्रामीणों के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर के खुले हिस्से पर तत्काल कवरिंग कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दी जाए, ताकि सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।

सम्बंधित खबरें