हनुमान की कथा सुनने से ही मनुष्य जीवन सुखमय होता है। आर्चाय सतीश लोहनी ।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
श्री श्री 1008 बाबा केशव दास आश्रम में हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग के में व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने कहा कि हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग में के सप्तम दिवस में व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने कहा कि हनुमान की कृपा से ही भगवान राम के जीव का प्रेम होता है बिना हनुमान की कृपा से ही मनुष्य को जीवन में सफलता व सभी मनोरथ कि सिद्धि और मनोरथ जो कोई लावे सोई अमित जीवन फल पावे और जीवन में परम पद की प्राप्ति हनुमान के शरण में आने से हो जाती है हनुमान की कृपा से ही राम की कृपा प्राप्त होती है ।

सभी संकटों से मुक्ति का साधन केवल हनुमान जी की कृपा उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बुद्धिमान नहीं विद्यावान बनने के कि आवश्यकता है और विद्यावान के चार लक्षण हैं जो विद्वान बनना चाहे उसे अपने जीवन में चार बातों का ध्यान रखना चाहिए नम्बर एक कर्म शुद्ध यानी आचरण शुद्ध हो चरित्र में पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए नंबर दो भाषा शुद्ध वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए ऐसा ना बोले जिससे किसी का दिल दुख जाए उसे बात से बचें नंबर तीन विचार शुद्धि सो विचार के आगे बढ़े बिना विचारे जो करें सो पाछे पछताए चौथा द्रव्य शुद्ध ईमानदारी से धन कमाए बेईमानी से कमाया हुआ धन कभी भी मनुष्य का कल्याण नहीं करता है बेईमानी से आता हुआ धन सुख तो दे सकता है पर शांति नहीं देता है इसलिए व्यक्ति को बुद्धिमान नहीं विद्यावान बन कर जीना चाहिए ताकि जीव मृत्यु से पहले राम से साक्षात्कार कर सके हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ में यजमान देवीदत्त बमेटा, दिनेश चंद्र मिश्रा, मंदिर पुजारी प्रकाश जोशी, पं ब्राह्मण कमल तिवारी, पंडित कैलाश चंद्र जोशी, उमेश कबड़वाल, कैलाश चंद्र दुम्का, बालाकृण दुम्का, खीमानंद तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
