हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 प्रतियोगिता के दूसरे दिन काव्या, इशिका, अंजलि ने बाजी मारी,दो दिवसीय हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन ।
हल्दूचौड़( नैनीताल )
हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का विजेता प्रतिभागियों को नकद, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र भेंट कर विजेता प्रतिभागियों किया सम्मानित।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर दूसरे के विजेता प्रतिभागियों को खेल महाकुंभ के स्थानीय संयोजक के रूप में पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर ने बताया कि खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर 14 एवं अंडर -19 वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग हेतु की एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

अंडर 14 बालिका वर्ग में गोला फेंक में काव्या गुणवंत प्रथम स्थान, 60 मी दौड़ में इशिका बसेड़ा प्रथम,600 मीटर दौड़ में इशिका बसेड़ा प्रथम,लंबी कूद में सोनाली कुमारी प्रथम मानसी दुमका द्वितीय रही,ऊंची कूद में अंजलि शाह प्रथम,अंदर 14 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में आयुष सिंह प्रथम, योगेश पांडे द्वितीय,600 मी प्रियांशु मेहता प्रथम,लंबी कूदना में आयुष गेड़ा प्रथम, बालक अंदर -19 में100 मीटर रेस में कुणाल मेहरा प्रथम, 200 मीटर रेस में कुणाल मेहरा प्रथम, 400 मीटर रेस में सागर सिंह बेस्ट प्रथम, 800 मीटर रेस में कार्तिकेय मेहता प्रथम, 1500 मीटर रेस में आयुष जोशी प्रथम,5000 मीटर रेस में धीरज सिंह चौहान प्रथम, खो -खो अंदर -19 बालक वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड प्रथम रहा

पुरस्कार एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक गणपत सिंह सेंगर, सह संयोजक डॉ दिनेश जोशी, हेम जोशी, डॉ हिमांशु पांडे, खेल प्रभारी महेश जोशी, देवेश गुणवंत सहित निर्णायकों एवं अभिलेख में गोपाल बोरा, वीरेंद्र दानू, विनोद भट्ट, मोहन नेगी, शिवराज बनकोटी, विजय लक्ष्मी, उदय वीर सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल राणा, धीरज पाठक, सरस्वती ब्रजवाल, सीमा जोशी, नवीन पंत, मोहित मेवाड़ी, टी पी यादव, राजेश पांडे सहित स्काउट गाइड द्वारा योगदान दिया गया ।
