चन्दन हॉस्पिटल पर लगे आरोपों की जॉच के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

चन्दन हॉस्पिटल पर लगे आरोपों की जॉच के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

हल्द्वानी ।
जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया है कि हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर कथित अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जॉच हेतु तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है । जॉच कमेटी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के अलावा नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शामिल रहेंगे ।

उन्होंने बताया कि चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच तथा मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण और चिकित्सा में लापरवाही के आरोप के साक्ष्य संकलित किए जाएंगे ।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि इस संबंध में प्रकाशन के 07 दिवस के भीतर अपना मौखिक /लिखितबयान/अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में कोई साक्ष्य हो, तो किसी भी कार्य दिवस में, गठित जांच समिति को किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

सम्बंधित खबरें