फिल्म ‘ गोदान ‘ उत्तराखण्ड में रहेगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश ।

फिल्म ‘ गोदान ‘ उत्तराखण्ड में रहेगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश ।

देहरादून ।

किसान परंपरा, ग्रामीण जन-जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री रहेगी ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है । इसी के साथ प्रदेश भर में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।

फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी 2026 को ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से समाज को अपनी परंपराओं, मूल्यों और ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिससे दर्शकों में सांस्कृतिक चेतना और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गाय सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म की आस्था के मूल में तो है ही, इसी के साथ भारतीय समाज, ग्रामीण जन- जीवन और अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न व महत्वपूर्ण अंग भी है।
श्री धामी ने कहा है कि इस प्रकार की फिल्में समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ – साथ लोगों को अपनी जड़ों और परम्पराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की जिम्मेवारी भी है और प्राथमिकता भी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार सामाजिक , सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों एवं अन्य रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी ।

सम्बंधित खबरें