एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई जारी

एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई जारी

👉 डीएम की क्यूआरटी अलर्ट :
60 गैस एजेंसियों, 78 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं 73 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण

👉 बुधवार को भी रहा अभियान जारी, जिसके अंतर्गत 15 गैस एजेंसियों, 13 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं 18 गैस डिलीवरी वाहनों का किया गया निरीक्षण

👉 एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अभी तक 04 मुकदमे दर्ज; 12 घरेलू व 28 व्यावसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर तथा 01 पिक वाहन जब्त

👉 एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में छापेमारी की कार्रवाई जिले में लगातार गतिमान

नैनीताल ।

जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद में स्थापित गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 31 मार्च को जनपद में 8391 घरेलू एवं 487 व्यावसायिक सिलेण्डर प्राप्त हुए और 7648 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 587 उपभोक्ताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर का 6729 तथा व्यावसायिक का 1980 का स्टॉक जनपद में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 04 मुकदमे दर्ज हुए हैं,12 घरेलू व 28 व्यावसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि 01 पिकअप वाहन जब्त किये गये है

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित टोल फ्री न0 1077, फोन न0 05942-231179, 05942-231178 और व्हाट्सएप न0 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मोबाईल के माध्यम से कुल 53 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया है। जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के प्रबन्धक को अवगत कराते हुए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित कर समस्या का समाधान किया गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार राज्य एवं कुमाऊं मण्डल स्तर के आईओसीएल,बीपीसीएल तथा एचपीसीएल तेल कम्पनियों के अधिकारियों एवं महाप्रबन्धक, कुमाऊं मण्डल विकास निगम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गैस सिलेंडर की उपल्बधता एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सम्बंधित खबरें