चिल्ड्रंस एकैडमी का खेल दिवस बना यादगार ।
हल्दूचौड़( नैनीताल) ।
चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस समारोह ‘एथलीट्स ऐल्योर’ का शुभारंभ आईटीबीपी 34 वीं वाहिनी के सेकंड इन कमांड हेमंत कुमार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की अधिवक्ता उपासना पाहुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
जोश विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त मंच प्रदान करता नजर आया। वही हेमंत कुमार द्वारा मशाल भास्कर जोशी को सौंपे जाने के उपरांत एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल कैबिनेट की आकर्षक, अनुशासित परेड ने दर्शकों को देशभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हेमंत कुमार ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते है
कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने रिले रेस, लॉन्ग जंप, हर्डल रेस, जेवलिन थ्रो और शॉट पुट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योगासन प्रदर्शन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक एकाग्रता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे खेल मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। समारोह में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अधिवक्ता प्रणव साहनी, नीति आयोग में कार्यरत दीपांशी पाठक, नैनीताल हाईकोर्ट से मनोज साहनी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियांशी पाठक, डायरेक्टर श्रीष पाठक, कविता पाठक, प्रियंका साहनी, ममता अरोड़ा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, डायरेक्टर श्रीष पाठक, प्रधानाचार्या एवं शैक्षिक समन्वयकों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
