उत्कृष्टता एवं उपलब्धियों का उत्सव चिल्ड्रंस एकैडमी के पांचवें वार्षिक अभिनंदन 2025-26 सम्पन्न ।ग 

उत्कृष्टता एवं उपलब्धियों का उत्सव चिल्ड्रंस एकैडमी के पांचवें वार्षिक अभिनंदन 2025-26 सम्पन्न ।ग 

हल्दूचौड़( नैनीताल) ।

चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, में विद्यालय का वार्षिक 5 वां अभिनंदन–2025-26’ सम्पन्न हुआ। जिसमें शैक्षिक, क्रीड़ा एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, दीर्घकालीन सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियांशी पाठक, स्वागत एवं गीता के श्लोक पाठ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आईटीबीपी 34 वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना, दीप प्रज्ज्वलित कर किया । 

विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक द्वारा मुख्य अतिथि को पौध एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका जोशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि अनिल सिंह बिष्ट ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन की सराहना की यह संस्था क्षेत्र में एक आदर्श शैक्षिक केंद्र के रूप में कार्य कर रही है।

समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 (सत्र 2024-25)के 10 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट एवम् स्मृति चिन्ह , प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कक्षा 8 से 11 तक के 15 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह , प्रमाण पत्र एवम् नकद धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की। वहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी को भी विशेष सम्मान दिया।

दीर्घकालीन सेवा एवं समर्पण के लिए गीता कविदयाल,ममता पाण्डे एवम् विद्यालय के टेबिल टेनिस प्रशिक्षक पंकज बिष्ट को उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण सम्मान प्रदान किया ।

कार्यक्रम में हाई कोर्ट उत्तराखंड के अधिवक्ता मनोज साहनी , सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रणव साहनी , सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नवीन पन्त, विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, विद्यालय प्र बंध निदेश का कविता पाठक ,कार्यकारी निदेशका प्रियांशी पाठक, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा एवं तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें