इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सजी कला-विज्ञान प्रदर्शनी

इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सजी कला-विज्ञान प्रदर्शनी

हल्दूचौड़(वि)

दुमका बंगर उमापति हल्दुचौड स्थित इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कला एवं  प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल, नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स और कलात्मक कृतियों ने अतिथियों व अभिभावकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीश पाठक व विशिष्ट अतिथि गौरव पाठक, सौरभ पाठक और सौरभ पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुतीकरण की सराहना की। प्रबंधक उमाशंकर जोशी ने कहा कि बच्चों की मेहनत और कल्पनाशक्ति प्रदर्शनी में स्पष्ट झलक रही है। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या कमला जोशी सहित कई अभिभावक, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें