कृषि विभाग को मिला स्थायी निदेशक। देखे किन्हें मिली जिम्मेदारी

कृषि विभाग को मिला स्थायी निदेशक। देखे किन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून ।
:उत्तराखंड कृषि विभाग को आखिरकार स्थायी निदेशक मिल गया है।
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार को पदोन्नति देते हुए इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इस नियुक्ति को पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
आदेश के अनुसार दिनेश कुमार को लेवल -15 वेतनमान में नियमित पदोन्नति दी गई है।

बताया जा रहा है कि जनवरी में ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) में उनके नाम पर सहमति बन गई थी। लेकिन प्रशासनिक औपचारिकताओं के चलते आदेश जारी होने में देरी हुई।
कृषि विभाग में स्थायी निदेशक की कमी को लेकर विधानसभा सत्र में भी सवाल उठे थे।
विपक्ष और जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा था।
कृषि विभाग में स्थायी निदेशक की कमी को लेकर विधानसभा सत्र में भी सवाल उठे थे।
विपक्ष और जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा था।

दिनेश कुमार के निदेशक बनने से अब विभाग को स्थायी नेतृत्व मिल गया है।
इससे योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कामकाज में स्थिरता आने की उम्मीद है ।

राज्य गठन के बाद से अब तक कृषि विभाग में छह अधिकारी इस पद पर रह चुके हैं।

पूर्व निदेशक केसी पाठक के बाद यह पद नियमित रूप से भरा नहीं जा सका था।
प्रभारी निदेशक परमा राम के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद पूरी तरह खाली था।

सम्बंधित खबरें