मदरसन के कर्मचारियों ने दूसरे दिन प्रदर्शन के बाद किया समझौता.. कांग्रेसी नेता पनेरु और पीयूष पुलिस हिरासत में, अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
हल्दूचौड़( नैनीताल )
मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों द्वारा आज दूसरे दिन भी लगभग 5 घंटे तक वेतन बढ़ोतरी समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया, बाद में डी एल सी की मध्यस्ता से उनका कंपनी प्रबंधन के साथ समझौता हो गया, इस दौरान उनके समर्थन में वहां पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु और समाज सेवी पीयूष जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें देर शाम तक नहीं छोड़ा गया।

सोमवार को वेतन बढ़ोतरी को समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मदरसन सूमि स्टिम्सम फैक्ट्री के 50 प्रतिशत कर्मचारी आंदोलन पर हैं, जिसमें से 40 प्रतिशत काम वापसी हो चुके हैं, जबकि 10 प्रतिशत घर से ही नहीं आ रहे हैं,

आज मंगलवार की सुबह ए शिफ्ट के कर्मचारी 6 बजे प्रथम पाली से ही 100 से अधिक मजदूरों ने कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सुबह लगभग 9:30 बजे उनके समर्थन में वहां पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु को भारी पुलिस बल ने कंपनी के मुख्य द्वार से काफी पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, हरीश पनेरु की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोक झोंक हुई, जिसके बाद वह खेत के रास्ते मजदूरों के पास पहुंचने लगे तो पुलिस कर्मियों ने घेर कर उन्हें दबोच लिया, तथा उन्हें गिरफ्तार करके काठगोदाम थाने में ले जाया गया है,

इसके अलावा समाज सेवी पीयूष जोशी के हल्दूचौड़ स्थित आवास में आज प्रातः ही पुलिस टीम पहुंच गई, उन्होंने पीयूष जोशी को घर से नहीं निकलने दिया, साथ ही जैसे ही वह घर से निकले तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर आंदोलनरत श्रमिकों की अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ जगदीश चन्द्रा तथा उप श्रमायुक्त कमल जोशी से वार्ता हुई, जिसमें अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह वेतन बढ़ोतरी का मामला जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड शासन को भेज देंगे। इसके बाद शासन से इस पर निर्णय हो जाएगा।

उक्त आश्वासन के बाद आंदोलनरत कर्मचारी मान गए तथा उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया, इनमें से आधे काम पर लौट गए, वहीं आधे श्रमिक अपने घरों को लौट गए हैं। प्रातः 11 बजे से मदरसन फैक्ट्री के आसपास सन्नाटा छा गया, तथा उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा समेत भारी पुलिस बल वहां तैनात था।

इधर मदरसन फैक्ट्री के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि उपश्रमायुक्त, एसपी सिटी और एसपी क्राइम की मौजूदगी में श्रमिकों से विस्तृत बातचीत हो गई है, जिसके बाद अधिकांश श्रमिक काम पर लौट आए, कुछ कल सुबह से आएंगे।
इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि मदरसन श्रमिकों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से श्रमिकों को अराजकता के लिए उकसाने वाले 30 बाहरी तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, एसपी सिटी ने स्पष्ट रूप से चेताया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों एवं अराजकता का माहौल बनाने वालों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।
फ
म
