रुद्रपुर। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि प्रदेश में सशक्त भू कानून बनाया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में भूमि खरीद फरोख्त की मानसिकता बढ़ती जा रही है। नए कानून से इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा भू कानून को लेकर रुद्रपुर में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। मुख्य सचिव ने किच्छा में सिलिंग की भूमि से कब्जा छुड़ाने को पुलिस, प्रशासन का अच्छा कदम बताते हुए कहा की सरकारी जमीन से अन्य अतिक्रमण भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सीएस ने नगर में बन रहे वैंडिंग जोन और लीगेसी वेस्ट निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में लीगेसी वेस्नि स्तारण का बेहतरीन काम हुआ है। कूड़ा निस्तारण स्थल पर पार्क बनाने का काम चल रहा है। कूड़ा हटने से आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिली है, लोग खुश हैं। इसको राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट में जिले के आला अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित खबरें
यूसीएफ ध्वस्तीकरण मामले में अब प्रबंधक के 18 सितंबर के आदेश एवं 75 फीसदी काम पूरा होने के बाद मलबे-स्क्रैप की निकासी पर सख्ती, पहले की निकासी के हिसाब पर उठे सवाल।
September 27, 2026
सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में खुदाई? यूसीएफ ने बैठाई जांच- ध्वस्तीकरण स्थल पर वाहनों की आवाजाही रोकी, मलबे की जांच के बाद ही बाहर ले जाने के निर्देश
September 5, 2026
कृष्ण जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व श्री कृष्ण के प्रकृति प्रेम की संस्कृति,ओर मित्रता के महत्व को प्रतिपादित कर रहे हैं ।
September 5, 2026
हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत
August 30, 2026
रेवती देवी को मिली अतिरिक्त पेन्शन
August 29, 2026