प्रकाश गुरुरानी की पहल पर वीरांगना कुंती देवी को मिली पूरी पारिवारिक पेंशन।

प्रकाश गुरुरानी की पहल पर वीरांगना कुंती देवी को मिली पूरी पारिवारिक पेंशन।

हल्दूचौड़( नैनीताल)

वीरांगना कुंडी देवी पत्नी स्व. नायक बुद्धि बल्लभ हल्दूचौड़ दीना डी क्लास, नैनीताल (उत्तराखंड), निवासी वर्ष 1984 को 15-11-1984 में D S C में भर्ती हुए थे। 31-08-2001 को सेवानिवृत्त हुए। 21-09-2023 को उनका स्वर्गवास हो गया। P P O की SCOR/021267/2001 व 8 दिसंबर 2015 के अनुसार इन्हें पूर्ण पेंशन मिलती थी। जो पेंशन उनके स्वर्गवास के बाद 21-09-2023 से पारिवारिक पेंशन के रूप में कुंती देवी को प्राप्त होनी है। उनके पति नायक रैंक से सेवानिवृत्त परंतु उन्हें उनकी सर्विस पेंशन सिपाही की ही भुगतान हुई । वही विगत वर्ष कुंडी देवी की मुलाकात 25 अगस्त 2024 को समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी से हुई। अगस्त 2024 की पेंशन बंद थी। उनके पति का निधन कुंती देवी के लिए कठिन समय था। उन्होंने संगठन से अग्निवीर योजना के तहत 3 माह पेंशन बहाली प्रयास किए और लिखित प्रमाण के अनुसार पारिवारिक पेंशन मंजूर करवाई गई। वही प्रकाश गुरुरानी की पहल पर वर्तमान में 3 माह की पेंशन समेत अन्य सभी देयक मिलने पर वीरांगना कुंती देवी ने आभार व्यक्त किया वही प्रकाश गुरुरानी का कहना है कि  उनका उद्देश्य उन वीरांगनाओं को पिछले 20 वर्षों से पूरी जानकारी प्रदान करना है, जो सैनिक जीवन के बाद निलम्बित भत्तों में असहाय लगती हैं। वे लगातार मार्गदर्शन करते है। 

सम्बंधित खबरें