भिकियासैंण के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत एक घायल ………जानें क्या है पूरा मामला ……..हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।
हैलो इंडिया न्यूज 24×7
भिकियासैंण ।
भिकियासैंण-कड़ाकोट मार्ग पर गुनसर के पास शनिवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।
आमखेत निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह शनिवार को कार से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए हुए थे। बेटी को उसके घर छोड़कर वह वापस आमखेत की ओर लौट रहे थे। दो किमी दूर गुनसर गांव के पास पहुंचने पर वह वाहन से अचानक
नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार 72 वर्षीय दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह, 57 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, 37 वर्षीय भगत सिंह पुत्र धन सिंह घायल हो गए।
घायल भगत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, भगत के दोनों हाथ फ्रैक्चर हैं। इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।