तीन ब्लॉक में नहीं लगेगी महिला कर्मियों की ड्यूटी ।

तीन ब्लॉक में नहीं लगेगी महिला कर्मियों की ड्यूटी ।

हैलो इंडिया 24×7

हल्द्वानी( नैनीताल)। 

जिले में पंचायत चुनाव संपन्न कराने को प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए 5235 कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है, इनमें 2600 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इस बार प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित ओखलकांडा, धारी और बेतालघाट ब्लॉकों में चुनाव ड्यूटी से महिला – कर्मचारियों को राहत दी है। इन तीनों ब्लॉकों में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। हालांकि अन्य ब्लॉकों में 700 से अधिक महिला कर्मचारी द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। वहीं पंचायत चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी हटवाने केलिए नोडल विभाग (शिक्षा विभाग) में अर्जियां देना शुरू कर दिया है। इसमें कर्मचारियों ने अजीबोगरीब तर्क दिए हैं। वहीं बीमार कर्मचारियों ने भी इलाज का हवाला देते हुए ड्यूटी हटाने की गुहार लगाई है। अधिकारियों का कहना है कि बीमार कर्मचारियों को उनके मेडिकल आधार पर राहत दी जाएगी, लेकिन अन्य कर्मचारियों को राहत मिलना मुश्किल है। सीडीओ अनामिका ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से राहत दी जाएगी, जिनके कारण वास्तविक होंगे।

सम्बंधित खबरें