भाजपा के शासन में हुई देश को विकसित बनाने की शुरुआत ……… जानें क्या है पूरा मामला ………… यहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

भाजपा के शासन में हुई देश को विकसित बनाने की शुरुआत ……… जानें क्या है पूरा मामला ………… यहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

पिथौरागढ़। 

देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। भाजपा के शासन में देश को विकसित बनाने की शुरुआत हुई, यह बात कही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर कहा कि मोदी सरकार के 11 साल बेमिशाल रहे हैं। मोदी सरकार में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले 11 वर्षों में देश को विकसित बनाने के लिए अमृत काल की शुरुआत हुई। मोदी के नेतृत्व में अब सरकार का मतलब जिम्मेदार और स्थायी सरकार है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार, घोटालों की बात सामने आती थी। अब विकास, आविष्कार और नवाचार की बात हो रही है। पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुंचते थे। अब सीधे जनता के खातों में पहुंच रहे हैं। पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था। अब आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज हो रहा है। आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख और अनुभव कर रहा है। हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के दावे धरातल पर साफ नजर आ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति मोदी सरकार की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है।

सम्बंधित खबरें