डोल आश्रम के श्री पीठम स्थापना महोत्सव का समापन, धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन …… जानें क्या है पूरा मामला…….उत्तराखंड में संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्व: – धामी

डोल आश्रम के श्री पीठम स्थापना महोत्सव का समापन, धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन …… जानें क्या है पूरा मामला…….उत्तराखंड में संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्व: धामी

डोल आश्रम(अल्मोडा)।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास (डोल आश्रम) के श्री पीठम स्थापना महोत्सव के समापन समारोह में 1100 कन्याओं का पूजन किया। मां राजेश्वरी का अभिषेक और  पूजा कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम में आकर हमेशा ही उन्हें एक दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका विश्व में लहरा रही है। प्रदेश में संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्व है। इसके लिए सरकार एक कठोर धर्मांतरण कानून लेकर लाई।सरकार ने लैंड जिहाद , लव जिहाद जैसी अनेक साजिशों पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास महाराज ने आश्रम में जिस प्रकार से श्रीयंत्र स्थापित किया है, आने वाले समय में केवल देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग इस आश्रम में शांति, आध्यात्म और संस्कृति को जानने के लिए आएंगे। उन्होंने लोगों को बुद्व पूर्णिमा की बधाई दी। साथ ही महात्मा बुद्व के धर्म, शांति और अंहिसा के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार मानसखंड माला मिशन के माध्यम से सभी मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है, ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। डोल आश्रम जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है वहीं युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने का महान कार्य भी इसके माध्यम से हो रहा है। यह साधना और आध्यात्म का एक भव्य और दिव्य केंद्र है। बाबा कल्याणदास जी महाराज ने कहा कि सभी को अपनी जन्मभूमि के लिए बेहतर कार्य करने होंगे। बुरे व्यसनों को त्याग कर आध्यात्म को अपनाना होगा तभी जीवन एवं समाज सुख समृद्वि प्राप्त कर पाएगा। उन्होंने संस्कृत को अपनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक संस्कृत हमारे हृदय में जीवित है, तब तक भारतीयता को कोई खतरा नहीं हो सकता।  संचालन स्वामी विश्वेश्वर नंद महाराज ने किया।

——————

आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

डोल आश्रम(अल्मोड़ा)। 

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए उत्तराखंड का विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है।  साथ ही समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला पहला प्रदेश बनने का गौरव भी उत्तराखंड ने हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून ने प्रदेश के युवाओं को एक निष्पक्ष अवसर प्रदान किया है और प्रत्येक जिले के अभ्यर्थी अब चयन सूची में जगह बना रहे हैं।  उन्होंने पहलगाम हमले पर दुख जताया। कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। हमारे सुरक्षाबलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

– – – – – – – – – – – – – – – – –

वहां केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, स्वामी विश्वेश्वरानंद, सुभाष पांडे, गणेश जलाल, प्रकाश भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, दीवान सतवाल, सिकंदर पवार, डीके जोशी, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी  देवेंद्र पिंचा, सीडीओ दिवेश शासनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कई अखाड़ों के महंत मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें