संस्कार बच्चों के व्यक्ति के चरित्र निर्माण और संस्कारों की आधारशिला है।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
ला इन्फैशिया का चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विनायकस्य दीक्षा 11वां संस्कार कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्त्व को रेखांकित करते गणेश की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां बच्चों ने दीं,सभी दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंच संचालन स्कूली बच्चों द्वारा संपन्न गया।
डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक ने कहा कि संस्कार हमें वह बनाते हैं जो हम वास्तव में हैं। उन्होंने संस्कारों को व्यवहारिक जीवन से जोड़ते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि धीरज कुमार, वरिष्ठ आयकर निरीक्षक ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण और संस्कारों की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं वातावरण की प्रशंसा करते हुए निर्देशक श्रीष पाठक के प्रयासों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि कनक चंद कहा कि संस्कार व्यक्ति को उत्तम मानव बनाते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार होते हैं। वही वृद्धाश्रम की ईजा भगवती तिवारी एवं आशा तिवारी का सम्मान शैक्षणिक समन्वयक रेनू मिश्रा द्वारा शाल ओढ़ाकर किया गया। स्कूल निर्देशक श्रीष पाठक ने संस्कारों का समन्वय ही व्यक्ति को संतुलित और सफल जीवन की ओर ले जाने की बात कही। उन्होंने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कमला जोशी, अजय चौधरी, सत्येन्द्र त्यागी ,मनोज साहनी, प्रियंका साहनी , हरेंद्र असगोला, पी के भण्डारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
