नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने किया राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन का शुभारंभ …….. जानें क्या है पूरा मामला …….राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग के गोविंद चुने गए अध्यक्ष ।
हैलो इंडिया न्यूज 24×7
हवालबाग(अल्मोड़ा)
राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग का ब्लाक स्तरीय अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें संघ की नई ब्लाक कार्यकारिणी गठित कर ली गई। जिसमें डा. गोविंद सिंह रावत अध्यक्ष और खुशाल महर मंत्री बने।
अधिवेशन की शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मेयर ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि देश तभी विश्व गुरु बन सकता है, जब शिक्षक पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को नवाचारी तकनीक प्रयोग कर विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को आसान बनाना चाहिए। अधिवेशन में शिक्षकों के लम्बित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
द्वितीय सत्र में संघ की ब्लॉक इकाई के चुनाव में डा. गोविंद सिंह रावत अध्यक्ष, खुशाल महर मंत्री, देवेश तिवारी उपाध्यक्ष, पूनम भंडारी महिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार जोशी संयुक्त मंत्री, दीप चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष, चंद्रकला वर्मा संयुक्त मंत्री, अनिल पांडेय आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए। निर्वाचन निर्विरोध हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह रावत व संचालन राजेंद्र सिंह खड़ायत एवं मदन भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। चुनाव अधिकारी के रूप में यूसी पांडे, राकेश मोहन सकलानी, विजय प्रकाश रहे।
————————————————————–
भैसियाछाना में शिक्षक संघ का अधिवेशन
धौलछीना (अल्मोड़ा) ।
बीआरसी सभागार भैंसियाछाना में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ ही ब्लाक स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया। संघ के चुनाव में भारत भूषण जोशी अध्यक्ष चुने गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि हमें अपने अधिकारों साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। अधिवेशन में संघ की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। संघ की भैसियाछाना ब्लाक शाखा के लिए भारत भूषण जोशी लाटरी अध्यक्ष चुने गए। उनका चुनाव लाटरी पद्धति से हुआ, क्योंकि इस पद के लिए दो प्रत्याशी थे और दोनों को 14-14 मत मिले। एक मत निरस्त होने से लाटरी पद्धति अपनाई गई। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संगठन के लिए भूपाल सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, आशा कुमैया महिला उपाध्यक्ष, पंकज कुमार भट्ट सचिव, त्रिभुवन मेर संयुक्त मंत्री, इंदु परिहार निर्विरोध महिला संयुक्त मंत्री चुनी गई। पर्यवेक्षक भूपाल सिंह चिलवाल ने विजयी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
—————————————————————-
स्याल्दे में रावत बने अध्यक्ष
स्याल्दे (अल्मोड़ा)।
राजकीय शिक्षक संघ की स्याल्दे ब्लाक इकाई का अधिवेशन बीआरसी स्याल्दे में हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई।जिसमें मंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मान सिंह रावत अध्यक्ष, हरीश सिंह उपाध्यक्ष, आशा मेहरा महिला उपाध्यक्ष, राकेश पंत संयुक्त मंत्री चुने गए। मंत्री पद के लिए वोट पड़े, जिसका परिणाम घोषित होना है। इसमें चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र टम्टा व पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी शामिल रहे। संवाद