ईद-उल-अजहा पर्व आज नमाज की तैयारियां पूरी ।
हल्द्वानी( नैनीवाल)।
ईद-उल-अजहा आज शनिवार को मनाया जाएगा। बकरीद की नमाज के लिए ईदगाह और तमाम मस्जिदों में सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य नमाज सुबह 8:30 बजे ईदगाह में पढ़ी जाएगी। मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
वनभूलपुरा की लाइन नंबर आठ और 17 में बकरा मंडियों में शुक्रवार देर रात तक चहल-पहल बनी रही। व्यापारी उत्तर प्रदेश और राजस्थान से नस्लों के बकरे लेकर पहुंचे हैं। बरबरा,सिरोही, जमुनापारी और तोतापरी नस्लों की कीमत 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। शहर काजी शेख मुफ्ती मुहम्मद आजम कादरी ने आमजन से अपील की है कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर न की जाए।
————————————-
साढ़े सात बजे नमाज
रामनगर(नैनीताल)।
रामनगर ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज शनिवार सुबह साढ़े सात बजे होगी। बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अकील अहमद ने बताया कि नमाज सुबह 7 बजे अदा की जाएगी।
————————————