कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया ।

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया ।

हल्दूचौड़( तैनीताल) ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ बरेली रोड के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुमका के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्दूचौड़ चौराहे पर भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए समाप्त करने और विपक्षी विधायकों को बोलने का अवसर न देने के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

यहां हल्दूचौड़ के मैन चौराहे पर कांग्रेसियों ने  कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत विपक्षी विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का समय न देना लोक तंत्र की हत्या है। यदि विधायक जनता की समस्याओं को सदन में नहीं उठा पाएंगे, तो उनके चुने जाने का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया संविधान और संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। वक्ताओं ने पंचायत चुनावों में भी सरकार और प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुने गए प्रतिनिधियों को जबरन उठाना, गोलीबारी की घटनाएं और गुंडा राज देव भूमि की गरिमा को कलंकित कर रहा है। इस दौरान पुतला दहन करने वालों में पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुमका, उमेश चंद्र कबड्वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल,डॉ. बालम सिंह बिष्ट,हरीश सिंह बिष्ट, रमेश तिवारी, राजेंद्र दुर्गापाल, भास्कर भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दयाकिशन बमेटा, दीपेश कबड्वाल, मोहन राणा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 फ

सम्बंधित खबरें