क्वारब पर रार, धरने को कलेक्ट्रेट पहुंची कांग्रेसियों और पुलिस में तनातनी …….. जानें क्या है पूरा मामला … …कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता, बाहर धक्का मुक्की वही पूर्व सीएम रावत, प्रदेश अध्यक्ष मेहरा,  नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने बहाया पसीना ।

क्वारब पर रार, धरने को कलेक्ट्रेट पहुंची कांग्रेसियों और पुलिस में तनातनी …….. जानें क्या है पूरा मामला ……..कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता, बाहर धक्का मुक्की वही पूर्व सीएम रावत, प्रदेश अध्यक्ष मेहरा,  नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने बहाया पसीना ।

हैलो इंडिया 24×7

अल्मोड़ा। 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर सड़क की बदहाली को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव को पहुंचे  कांग्रेस कार्यकर्ता वहां की गई बैरिकेडिंग को देख भड़क गए। बैरिकेडिंग तोड़ पुलिस कर्मियों को धकेल कर कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता जिला कार्यालय के प्रवेश द्वार के भीतर हाल में घुस गए।  वहां धरना पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों और सुरक्षा में तैनात पुलिस में जोर आजमाइश, गुत्थम- गुत्था हुई। तनातनी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पर सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस के बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार में बैरिकेडिंग की गई थी और वहां पुलिस कर्मी तैनात थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में 12 बजे नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण यशपाल आर्या, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, बैरिकेडिंग हटाकर भीतर जाने को पुलिस को मनाते रहे। पुलिस की मनाही के बाद कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने  बेरीकेटिंग धकेल कर जमीन पर गिरा दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के प्रवेश सभागार में घुस गए। वहीं पर धरने पर बैठ गए। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने प्रवेश द्वार बंद कर दिए। अंदर जाने की जिद पर अड़े  कार्यकर्ताओं और उन्हें रोकने के लिए  तैनात पुलिस कर्मियों के बीच कुछ देर सभागार के भीतर और बाहर जोर आजमाइश चलती रही। इस दौरान हुई। धक्का मुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्या भी फंस गए। इस दौरान यशपाल गिरने से बाल-बाल बचे।  धरना स्थल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि क्वारब की समस्या से आम जनता परेशान है लेकिन यात्रियों की जान को खतरा बना है पर सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।भू माफिया, जंगल माफिया हावी है। बाद में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे अपने कार्यालय से नीचे आकर धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं से मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जल्द सड़क ठीक नहीं होने पर भवाली में एनएच जाम, कमिश्नरी और मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का ऐलान किया। 

————————–

अल्मोड़ा। 

कांग्रेस के पूर्व घोषित कलक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। एसएसपी देवेंद्र पींचा, उप जिला अधिकारी सदर संजय कुमार, सीओ गोपाल दत्त जोशी समेत बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। धरने के दौरान वहां करबी एक घंटे से अधिक समय तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और और पुलिस दोनों पक्षों संयम से काम लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां से जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

————————-

ये रहे मौजूद

घेराव कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,  द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट,  पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगर अध्यक्ष तारा चंद जोशी,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, परितोष जोशी,  आनंद सिंह रावत, सुमित्तर भुल्लर, राजेंद्र बाराकोटी, प्रशांत भैसोड़ा, निर्मल रावत,  केवल स्ती, महेश चंद्र, अमित बिष्ट, देवेंद्र धौनी, दीवान सतवाल, आनंद सिंह बिष्ट, दीप डांगी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, दीप साह, सुशील साह आदि शामिल रहे। 

—————————————

सम्बंधित खबरें