कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर किए पुष्प अर्पित ।
पिथौरागढ़।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस पर गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए मजबूर हुए। स्वतंत्रता सेनानियों ने इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा। इन्हीं नायकों की बदौलत हम आज देश की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के इन नायकों को देश हमेशा याद रखेगा।
