रुद्रपुर। भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला के मामले में फरार दो ईनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कब्जे से तमंचा और लोहे की रॉड बरामद हुई है। दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही उनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। पूरी घटना का मुख्य साजिशकर्ता सहित सात अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय सभागार में बताया कि मेट्रोपोलिस कालोनी निवासी भाजपा नेत्री मधु राय के बेटे पीयूष पर 18 अगस्त की रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर नामजद अभियुक्तों एम आर डब्ल्यूए उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, उसका भतीजा अक्षय फुटेला, कपिल हुड़िया, मैनेजर विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार पांच हमलावराें पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम रखा था। 30 अगस्त को पंतनगर पुलिस ने ईनामी अभियुक्त राहुल शर्मा निवासी भदईपुरा, पवन कुमार निवासी जगतपुरा ट्रांजिट कैंप को संजय वन से गिरफ्तार किया था। अभियुक्त राहुल से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस व पवन से लोहे की रॉड बरामद हुई थी। एसटीएफ ने ईनामी अभियुक्त खेमराज चौहान उर्फ रिंकू निवासी फूल सुंगा को दक्ष चौराहे के पास से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को वनखंडी मंदिर के पास सिडकुल से फरार ईनामी बदमाश अवनीश यादव उर्फ छोटू निवासी भदईपुरा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बिंदु खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। अवनीश से 12 बोर का तमंचा, कारतूस और हरप्रीत से लोहे की रॉड बरामद की गई है। बताया कि हरप्रीत पर रुद्रपुर कोतवाली में पहले से दो केस दर्ज हैं। बताया कि सभी अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
यूसीएफ ध्वस्तीकरण मामले में अब प्रबंधक के 18 सितंबर के आदेश एवं 75 फीसदी काम पूरा होने के बाद मलबे-स्क्रैप की निकासी पर सख्ती, पहले की निकासी के हिसाब पर उठे सवाल।
September 27, 2026
सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में खुदाई? यूसीएफ ने बैठाई जांच- ध्वस्तीकरण स्थल पर वाहनों की आवाजाही रोकी, मलबे की जांच के बाद ही बाहर ले जाने के निर्देश
September 5, 2026
कृष्ण जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व श्री कृष्ण के प्रकृति प्रेम की संस्कृति,ओर मित्रता के महत्व को प्रतिपादित कर रहे हैं ।
September 5, 2026
हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत
August 30, 2026
रेवती देवी को मिली अतिरिक्त पेन्शन
August 29, 2026