पाकिस्तान से कारवाई स्थगित हुई, बंद नहीं …… पढ़ें क्या है पूरा मामला …….. जवानों से मोदी बोले – ये हौसला, जुनुन और जज्बा बनाए रखना

पाकिस्तान से कारवाई स्थगित हुई, बंद नहीं …… पढ़ें क्या है पूरा मामला …….. जवानों से मोदी बोले – ये हौसला, जुनुन और जज्बा बनाए रखना

जालंधर। 

पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलने आदमपुर वायुसेना अड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद सैनिकों से कहा, आपको ये हौसला, जुनून और जज्बा, ऐसे ही बरकरार रखना है। लगातार मुस्तैद और तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि ये नया भारत है। ये भारत शांति चाहता है, लेकिन, अगर मानवता पर हमला होता है, तो ये भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है। पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है। अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया, तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये जवाब, अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से देंगे। और इस निर्णय की आधारशिला, इसके पीछे छिपा विश्वास, आप सबका धैर्य, शौर्य, साहस और सजगता है।

पीएम गुरु गोबिंद सिंह जी का उद्धरण देते हुए बोले, गुरु जी ने कहा था- सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना, ये हमारी परंपरा है। इसलिए जब हमारी बहनों,बेटियों का सिंदूर छीना गया,तो हमने आंतकियों के फन को उनके घर में घुस के कुचल दिया। वो कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो ये भूल गए, उन्होंने जिसे ललकारा है, वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा, आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया।

—————————————————————–

नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी, ऑपरेशन सिंदूर भारत की नीति

—————————————————————-

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है, ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा, ऐसा करने वाले की तबाही। पीएम ने कहा, यह नया भारत है, शांति चाहता है, लेकिन अगर मानवता पर हमला होता है तो यह भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है।

—————————————————————–

मानवीय क्षमता व मशीन का अद्धत सामंजस्य दिखा

—————————————————————-

पीएम बोले, ऑपरेशन सिंदूर में मानवीय क्षमता के साथ मशीन का सामंजस्य अद्भुत रहा है। भारत की पारंपरिक वायु रक्षा प्रणाली और आकाश जैसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म को, एस-400 जैसे आधुनिक और सशक्त रक्षा प्रणाली ने अभूतपूर्व मज़बूती दी है। एक मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान बन चुकी है।

सम्बंधित खबरें