आईटीबीपी कैंप 34 वी वाहिनी परिसर में लगाए 500 फलदार, छायादार पौधे ।

आईटीबीपी कैंप 34 वी वाहिनी परिसर में लगाए 500 फलदार, छायादार पौधे ।

हैलो इंडिया 24×7

हल्दूचौड़ ( नैनीताल)

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प 34 वीं वाहिनी परिसर हल्दूचौड़ में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बल कार्मिकों एवं भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं के संयुक्त तत्वावधान में पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में अमरूद,आम,आंवला एवं अन्य फलदार कुल पांच सौ पौधे लगाए गए।

         यहां हल्दूचौड स्थित 34 वी वाहिनी आईटीबीपी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एस बी आई बैंक के जोनल मैनेजर दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि पौधा रोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर चीफ मैनेजर त्रिभुवन सिंह पांगती, ब्रांच मैनेजर मुकेश बेमटा, फील्ड आफिसर अमित पांगती, विवेक मठपाल, उप सेनानी संजीव तिवारी, संजय तिवारी, सहायक सेनानी शेखर पुनेठा, राजबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें